Tuesday, January 21, 2020

IndiavsAus: रोहित शर्मा का नया कारनामा, कोहली शतक से चूके

रोहित शर्मा के शतक और विराट कोहली की 89 रनों की शानदार पारी की बदौलत बेंगलुरु वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया.

जीत के लिए 287 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48वें ओवर में तीन विकेट पर 289 रन बनाकर जीत हासिल की.

भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज़्यादा 119 रन ठोके. उन्होंने 128 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के की मदद से ये रन बटोरे.

ये रोहित शर्मा के वनडे करियर का 29वां शतक है. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के ख़िलाफ़ आठवीं बार वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं.

लेकिन इस पारी में उन्होंने कई और उपलब्धियां हासिल की है. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अपने 9000 रन पूरे कर लिए हैं.

उन्होंने महज 217 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया है. विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बाद इस मुकाम को सबसे तेज़ गति से हासिल करने वाले तीसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा.

जबकि टीम के कप्तान विराट कोहली ने महज 91 गेंदों पर 89 रन बनाए. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन जोड़े.

विराट कोहली इस पारी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवें ऐसे बल्लेबाज़ हो गए हैं जिन्होंने 100 या उससे ज़्यादा बार वनडे क्रिकेट में 50 से ज़्यादा रन बनाए हैं.

सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, रिकी पॉन्टिंग और जैक कैलिस के बाद कोहली इस मुकाम तक पहुंचे हैं.

युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने नाबाद 44 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाया.

इस जीत के साथ ही भारत ने मौजूदा वनडे सिरीज़ 2-1 से जीत लिया. रोहित शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया जबकि विराट कोहली को मैन ऑफ़ द सिरीज़ आंका गया.

इससे पहले स्टीव स्मिथ के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु वनडे में भारत के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा.

50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 286 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज़्यादा रन स्टीव स्मिथ के बल्ले से निकले.

उन्होंने 132 गेंद पर 131 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और एक छक्का जमाया.

हालांकि 48वें ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ के आउट होने से ऑस्ट्रेलियाई पारी को अंतिम गेंदों पर ज़्यादा रन बनाने का मौक़ा नहीं मिल पाया.

इसमें भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की अहम भूमिका रही. 48वें ओवर में उन्होंने स्मिथ और पैट कमिंस को चलता किया और अंतिम ओवर में भी उन्होंने एडम जम्पा को आउट किया.

शमी भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज़ साबित हुए. उन्होंने 63 रन देकर चार विकेट लिए.

सिरीज़ के तीसरे और निर्णायक मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.

हालांकि डेविड वॉर्नर सस्ते में आउट हो गए और इसके बाद कप्तान एरॉन फ़िंच कुछ ख़ास नहीं कर सके.

लेकिन स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन के साथ 127 रन जोड़कर टीम को मुक़ाबले में बनाए रखा. लाबुशेन ने 64 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली और उनकी पारी का अंत विराट कोहली ने शानदार कैच लपक कर किया.

स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट में ठीक दो साल बाद शतक बनाया है. इससे पहले 19 जनवरी 2017 को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पर्थ वनडे में स्टीव स्मिथ ने शतक बनाया था.

राजकोट में खेले गए पिछले वनडे में स्मिथ शतक से चूक गए थे, उन्होंने 98 रन की पारी खेली थी.

लेकिन बेंगलुरु में उन्होंने कोई चूक नहीं की और अपने वनडे करियर का नौवां शतक पूरा किया.

Monday, January 13, 2020

خليفة حفتر وفايز السراج يصلان موسكو لـ"توقيع اتفاق وقف إطلاق النار" في ليبيا

وصل رئيس حكومة الوفاق الوطني الليبية، فايز السراج، والقائد العسكري، خليفة حفتر، موسكو اليوم الاثنين لتوقيع بنود اتفاق لوقف إطلاق النار في ليبيا، بحسب تقارير.

وأعلن السراج ورئيس المجلس الأعلى للدولة في طرابلس، خالد المشري، عزمهما التوقيع على الهدنة.

ودعا رئيس الحكومة المعترف بها دوليا الليبيين إلى "طي صفحة الماضي، ونبذ الخلاف وتوحيد الصفوف للتحرك نحو الاستقرار والسلام"، وفقا لما نقلته فرانس برس.

ويأتي ذلك بعد بدء وقف إطلاق النار في منتصف ليل الأحد تلبية لدعوة مشتركة من الرئيس التركي رجب طيب أردوغان، ونظيره الروسي فلاديمير بوتين.

وتعاني ليبيا من فوضى سياسية وأمنية منذ اندلاع انتفاضة شعبية عام 2011، أسفرت عن مقتل الزعيم معمر القذافي الذي حكم البلاد لفترة طويلة.

وتتعرض القوات الموالية لحكومة الوفاق الوطني في طرابلس لهجمات منذ أبريل/ نيسان الماضي، من قبل قوات موالية للقائد العسكري خليفة حفتر.

وسيطرت قوات حفتر، المتمركزة في شرق البلاد، منذ نحو أسبوع على مدينة سرت الساحلية الاستراتيجية.

ومنذ بدء الهجوم على طرابلس، قُتل أكثر من 280 مدنيا وحوالي ألفي مقاتل، ونزح نحو 146 ألف ليبي، وفقا للأمم المتحدة.

وتأتي الهدنة بعد جهود دبلوماسية بقيادة أنقرة وموسكو. وتدعم تركيا حكومة طرابلس، بينما تدعم مصر والإمارات خليفة حفتر.

وأرسلت تركيا قوات في مهمة تدريبية إلى جيش حكومة الوفاق، في يناير/ كانون الثاني الجاري.

وقال رئيس المجلس الأعلى للدولة الليبية في طرابلس، خالد المشري، إن توقيع الاتفاق في موسكو سيمهد الطريق لإحياء العملية السياسية.

وأوضح ليف دينغوف، رئيس مجموعة الاتصال الروسية بطرابلس، أنه يتعين على طرفي الصراع أن يقررا في العاصمة الروسية "شروط التسوية المستقبلية في ليبيا، بما في ذلك إمكانية توقيع اتفاق بشأن وقف إطلاق النار وتفاصيله".

وأضاف أنه لا يعرف ما إذا كان الرجلان سيوافقان على الاجتماع وجها لوجه.

وتحدثت تقارير إعلامية عن وصول حفتر بالفعل إلى موسكو، ويفترض أن يرافقه رئيس البرلمان عقيلة صلاح، الذي تدعمه قوات حفتر.

ومن المتوقع أن يصل إلى موسكو اليوم الاثنين أيضا وزير الخارجية التركي، مولود جاويش أوغلو، ووزير الدفاع خلوصي أكار.